फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पीएम आवास योजना में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

पीएम आवास योजना में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मऊ शासी निकाय की बैठक उर्मिला जायसवाल जिला पंचायत, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक की कार्यवृत्ति परियोजना निदेशक मत्स्य त्रिवेदी द्वारा पढ़कर सुनाई गई। विधायक घोसी फागू चौहान द्वारा बताया गया कि जनपद में जितने भी आवास के पात्र लाभार्थी हैं उनका सही तरीके से चिंहिकरण कर आवास दिया जाए। यह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा आवासों के मानक के बारे में बताया गया। मानक को पूरा करने वाले पात्रों को निश्चित रूप से आवास दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ जनपद के मुसहर जाति के लोगों को विशेष रूप से चिंहित कर आवास देने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि जनपद के कुछ विभागों में संविदा कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा कार्य कराया जा रहा है जो ज्यादा से ज्यादा गलतियां कर रहे हैं। जिससे राशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में एक परिवार जो विकास खंड कोपागंज के ग्राम सभा जयसीनपुर द्वारा शिकायत की गई कि सतीश सिंह एवं बब्बलू सिंह द्वारा हमारा घर जला दिया गया है जिसके कारण हम बेघर हो गए हैं, जिसपर विधायक फागू चैहान द्वारा तत्काल जांच कर आवास दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार प्रतिनिधि सांसद, मोजाहिद प्रतिनिधि विधायक सदर, संजय यादव अध्यक्ष निर्माण कार्य समिति, जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहम्मद अंसारी, विनोद कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, भगवान सिंह मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, छोटेलाल तिवारी जिल अर्थ एवं संख्याधिकारी, राहुल राय मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
--सतीश मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed