फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एससीएसटी एक्ट के विरुद्ध में जुलूस नरेकाला ज्ञापन सौंपा

एससीएसटी एक्ट के विरुद्ध में जुलूस नरेकाला ज्ञापन सौंपा

Fri, 28 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एससीएसटी एक्ट के विरुद्ध में जुलूस नरेकाला ज्ञापन सौंपा
घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थति जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण से वृहस्पतिवार को सर्वसमाज के बैनर तले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह,वसीम खान और रूपेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाल कर तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 5 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार ओपी पाण्डेय को सौंपा।
विज्ञापन

विरोध करने वालों ने इस एक्ट को काला कानून बताते हुए जल्द वापस लेने के साथ सुप्रीयकोर्ट के आदेश को मानने की बात कही।राकेश सिंह व वसीम खान ने कहा कि यह कानून समाज में विभेद पैदा कर रहा है।अधिकांश लोग इस एक्ट के दुरपयोग से भयभीत है। लोगों ने मांग किया कि 20मार्च के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को माना जाय।इस एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरुद्ध10 वर्ष की सजा का कठोर प्राविधान हो।न्यायायलय से दोष मुक्त व्यक्ति को एक करोड़ मुआवजा का प्राविधान हो।बिना जांच के मुकदमा न लिखा जाय। रूपेश सिंह व स्वामीनाथ राय ने कहा कि यह कानून समाज मे खाई पैदा करने वाला है।इस का बड़े पैमाने पर दुरपयोग हो रहा है।मुकदमा दर्ज व्यक्ति निर्दोष होते हुये भी प्रताड़ित हो रहा है।इसको देश हित मे तुरन्त वापस लिया जाय।इसके द्वारा सर्व समाज को झूठे मुकदमे फसाया जारहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष क्षत्रिय समाज लल्लन सिंह,देवेंद्र सिंह,स्वामीनाथन राय,रूपेश सिंह, अमित सिंह,फैजान अहमद,असलम शाह,अंकित पाण्डेय,आशीष राय,विजय ठाकुर,नितेश सिंह,आशीष पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed