{"_id":"5ada2c074f1c1b9c098b5a1c","slug":"41524247559-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा कराने की रखी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा कराने की रखी प्राथमिकता
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम । परदहां ब्लॉक परिसर के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान और अधिकारियों की समीक्षा बैठक बीडीओ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधान संघ द्वारा नवागत बीडीओ का स्वागत किया गया।
बैठक लेते हुए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने प्रधान संघ को सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए विकास कार्यों की गाइड लाइन कार्य करने में अपना सहयोग करने की बात कही। बैठक में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से अधूरे निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव में खराब पड़े हैंडपंप की सूची तैयार कर तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में धनज्ञय सिंह झब्बू, बबलू सिंह, यशपाल सिंह, बबलू, शैलेंद्र यादव, रामभवन यादव, गोपाल सिंह, मुकेश राय, बहादुर यादव आदि रहे।