{"_id":"5ab696654f1c1bb22a8b5277","slug":"41521915493-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पारा मुबारकपुर में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पारा मुबारकपुर में लगाई चौपाल
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज। राज्य स्वास्थ्य मिशन के तहत गोंद लिए गांव पारा मुबारकपुर का तीसरी बार शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने चौपाल लगाकर विकास कार्यो का जायजा लिया। चौपाल के दौरान नाली, खड़ंजा, आवास आदि विकास कार्यो का जायजा लिया। वहीं ग्राम पंचायत को कुल 300 शौचालयों के सापेक्ष लगभग दौ सौ शौचालय बने पाए गए।
अधूरे कार्यो को 14 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया।
कोपागंज विकास खंड के पारा मुबारकपुर गांव को तत्कालीन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार द्वारा वर्ष 2016 -17 में राज्य स्वास्थ्य मिशन के तहत गोंद लिया गया था।उक्त गांव का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में तीसरी बार शनिवार को चौपाल लगाकर किया गया। निरीक्षण के दौरान गांव में बने शौचालयो का एक एक कर स्वयं शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने संपर्क मार्ग ग्रामीण विद्युतीकरण, बेसिक शिक्षा, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, राज्य वित्त आयोग 17 विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यो का विस्तार से जानकारी हासिल किया । वहीं गांव में मनरेगा के तहत अविलंब पोखरियों को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 10 आवासों में छह पूरी तरह पूर्ण होना पाया। 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर जयंती के दिन तक कुल निर्धारित 300 शौचालयों को पूर्ण कर रिपोर्ट भेजने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया। कहा की उक्त शौचालयों की रिपोर्ट मिलते ही गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर राय, शीत कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, हरेंद्र कुमार, बुधिराम सहित आदि शामिल रहे।