फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आग से सात रिहायशी मड़ई जलकर राख

आग से सात रिहायशी मड़ई जलकर राख

Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग से सात रिहायशी मड़ई जलकर राख
मधुबन (ब्यूरो)। क्षेत्र के देवरांचल स्थित कचिला नरायनपुर गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने दो परिवारों की सात रिहायशी झोंपड़ियां समेत पूरी घर गृहस्थी जलाकर राख कर दी। आग लगी के शिकार दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग के शोले इतनी तेज थे कि आस पास के लोगों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कचिला नरायनपुर गांव निवासी कपिलदेव के घर की महिलाएं सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें कपिलदेव की चार और पड़ोसी इंद्रदेव की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के तन पर सिर्फ कपड़े रह गए हैं। पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ग्रामीणों ने हाथ आगे बढ़ाया है। घटना की सूचना पाकर अगलगी में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed