फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   413 teachers who change pan on government radar

शासन के रडार पर पैन बदलने वाले 413 शिक्षक

Wed, 24 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
413 teachers who change pan on government radar
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई करने के बाद ऐसे शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है, जिन्होंने नौकरी के दौरान वर्ष 2010 से अब तक अपना पैन नंबर बदला या संशोधन कराया है। शासन ने पैन बदलने वाले शिक्षकों का विवरण तलब किया है। लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे 413 शिक्षकों की सूची बीएसए को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय, सहायता प्राप्त, समाज कल्याण से संचालित 1619 स्कूलों में लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। सरकार की तरफ से प्रदेश में 2010 या उसके बाद तैनात फर्जी शिक्षकों कीपहचान के लिए सभी शिक्षकों के शैक्षिक सहित अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच चल रही है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। टीम की तरफ से अब तक कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने वाले 41 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। जांच प्रक्रिया चल रही है। कई के खिलाफ गाज गिर सकती है। जांच के दौरान ही शासन ने ऐसे शिक्षकों का विवरण मांगा है, जिन्होंने पैन बदला है या संशोधन कराया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग से यह जानकारी मांगी गई है। लेखाधिकारी कार्यालय ंनेे पैन बदलने या संशोधन कराने वाले 413 शिक्षकों की पहचान की है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो किसी ने सीरीज में, तो किसी ने नाम में त्रुटि के लिए संशोधन कराया है। पैन कार्ड में गलतियों के कारण कई ने बदलाव के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले कुछ शिक्षक अपना पैन कार्ड बदल चुके होंगे। ऐसे ही शिक्षकों की पहचान के लिए जांच का आदेश दिया गया है। इस बाबत लेखाधिकारी बेसिक यूएस यादव का कहना है कि पैन में संशोधन कराने वाले 413 सहायक अध्यापकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed