फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   400 cycles burnt to ashes due to fire in shop in mau

Mau: दुकान में लगी आग से 400 साइकिल जलकर खाक,आग की लपटें देख दहशत में आए लोग

Mon, 10 Apr 2023 03:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 03:00 PM IST
सार

 मऊ जिले के तिलई स्थित साइकिल दुकान में बीती रात आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक 400 साइकिल समेत 40 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।  

विज्ञापन
400 cycles burnt to ashes due to fire in  shop in mau
साइकिल दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के तिलई स्थित दुकान में बीती रात लगी आग से 400 साइकिल समेत 40 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।  फायर ब्रिगेड कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की लपटें देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घोसी कोतवाली के जैनापुर गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा की तिलई गांव के पास साइकिल की दुकान है। इसमें उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। रविवार देर शाम दुकान बंद कर वह पिछले हिस्से में स्थित आवास में सोने चले गए। आधी रात में अचानक दुकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार आपस में सट गई। इस दौरान शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


दुकान में रखे टायर और ट्यूब से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया तो दुकानदार मुन्ना विश्वकर्मा बाहर निकला। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। सूचना मिलने पर सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम, घोसी कोतवाल अनिल चंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पानी डालना शुरू किया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। रात 12 बजे से लगी आग पर अलसुबह करीब चार बजे काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आगलगी की इस घटना में 400 तैयार साइकिल, 18 ठेला, टायर और ट्यूब का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। नुकसान हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed