फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 percent got angry with the making of Ayushman card, reprimanded

Mau News: 40 फीसदी आयुष्मान कार्ड बनने से नाराज हुए, लगाई फटकार

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
40 percent got angry with the making of Ayushman card, reprimanded
कोपागंज।स्थानीय विकासखंड के सभागार में बुधवार को खंडविकास अधिकारी हरीमोहन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ आयुष्मान कार्ड की प्रगती की समीक्षा की गई। 40 फीसदी आयुष्मान कार्ड बनने पर इससे नराज होते हुए बीडीओ ने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए बीडीओ ने कहा कि कार्य को लेकर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इसमें शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्रवाई होगी।सचिवों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष 195 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास की राशि आ गई है, जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। वहीं आयुष्मान कार्ड के लिए अंत्योदय कार्ड धारक,मुख्यमंत्री गरीब योजना तथा 2011 की सूची के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनना है।अभी 35से 40 प्रतिशत ही कार्ड बना है जिसको लेकर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि जल्द लक्ष्य निर्धारण को देखते हुए लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए डाटा फीड किया जाय।इस अवसर पर एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह,सचिव विवेकमणि यादव,आयुष शाही, शाहिद हुसैन,अरबिंद यादव, राजेश कुमार,सहित सभी सचिव और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed