फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   38 bighas of land confiscated on the orders of DM

Mau News: डीएम के आदेश पर 38 बीघे जमीन कुर्क

Thu, 05 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
38 bighas of land confiscated on the orders of DM
पिपरीडीह। सदर तहसील के ताजपुर मठिया गांव में बुधवार को पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम ने 38 बीघे विवादित जमीन को कुर्क किया। डीएम के आदेश पर पहुंची टीम ने गांव में मुनादी कर लोगों को इसकी जानकारी दी। राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम ने विवादित जमीन पर बोर्ड लगाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि भूमि को लेकर शिवजी विराजमान मंदिर मठ सरोकार सदाशिव चैतन्य भारती सहित कई अन्य लोगों का वाद दाखिल है। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए डीएम ने तहसील सदर ताजपुर मठिया के गाटा-279 जिसका क्षेत्रफल 0.030 हेक्टेअर है। गाटा-280 जिसका क्षेत्रफल 0.566 हेक्टेअर है और गाटा-282 इसका क्षेत्रफल 0.530 हेक्टेअर, गाटा-461 क्षेत्रफल 0.083 हेक्टेअर है। गाटा-461 क्षेत्रफल 2.0580 हेक्टेअर है। गाटा-469 क्षेत्रफल 3.613 हेक्टेअर है। कुल 6 किता रकबा 6.880 हेक्टेअर जमीन को बीएनएनएस की धारा 165 के तहत कुर्क किया। नायब तहसीलदार सदर ने बताया कि जमीन पर जो खरीफ की फसल है, उसके काटने के बाद भूमि का प्रबंध प्रतिवर्ष नीलामी आवश्यकता अनुसार सेगमेंट बनाकर किया जाएगा। भूमि से मिलने वाले धनराशि अग्रिम आदेश तक तहसील के रजिस्टर-4 में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed