फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   35168 children decreased in council schools of the district in two years

Mau News: जिले की परिषदीय स्कूलों में दो वर्षों में घट गए 35168 बच्चे

Mon, 22 Jul 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
35168 children decreased in council schools of the district in two years
मऊ। सरकार की ओर से निजी स्कूलों की तरह जिले के परिषदीय स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं बहाल करने के बाद भी हर साल बच्चों का नामांकन कम हो रहा है। दो सालों में 35168 बच्चों का नामांकन घट गया। शिक्षा सत्र 2024-25 के 109 दिन बीत गए अभी तक एक लाख 26 हजार 343 बच्चों का नामांकन हो पाया है।
विज्ञापन

2023-24 में एक लाख 53 हजार 912 बच्चों का नामांकन हुआ था। वहीं वर्ष 2022-23 में 161511 बच्चों का नामांकन हुआ था। हालांकि वर्तमान सत्र में सितंबर एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। आला अधिकारी कई तकनीकी पेच आने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। जिले में 1208 परिषदीय स्कूल हैं। शासन स्तर से स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उनकी उपस्थिति की जांच के लिए हर दिन ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। बावजूद अभिभावक बच्चों को परिषदीय स्कूलों में न भेजकर निजी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो नामांकन घटने में कई कारण हैं। पहला कारण 2023-24 से आधार अनिवार्य हो जाने तथा विद्यालयों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की यूनिक आईडी जारी की गई है। बच्चा सरकारी तथा निजी विद्यालयों में से किसी एक में ही दाखिला ले सकता है। दूसरा कारण इस वर्ष पहली कक्षा में छह वर्ष के बच्चों का नामांकन किया जाना है। जबकि पहले पांच वर्ष का नियम था। इसके चलते बच्चे निजी स्कूल की तरफ रुख कर ले रहे हैं।
विज्ञापन


----------------------

कोट

पहली कक्षा में छह वर्ष के बच्चों का ही नामांकन होने से नामांकन पर असर पड़ रहा है। 30 सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक कुमार सिंह, जिला समन्वयक

126343

समग्र शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed