फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   328 students from Kota were quarantined in Fatima School of Mau

कोटा से आए 328 छात्र फातिमा स्कूल में हुए क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
328 students from Kota were quarantined in Fatima School of Mau
मऊ। कोटा में अलग अलग कोचिंग में तैयारी करने वाले 328 छात्र-छात्राओं को आठ बसों से लाकर यहां फातिमा स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। अंतिम बस रविवार की रात तीन बजे रात में फातिमा स्कूल पहुंची। यहां पर सभी छात्र छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करके उन्हें अलग अलग कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सभी स्वास्थ्य पाए गए हैं। छात्रों को सुबह नाश्ता और दोपहर के भोजन में दाल चावल रोटी सब्जी दी गई।
विज्ञापन

रोडवेज की तीन बसें कोटा से 88 छात्रों को लेकर रविवार की शाम पांच बजे तक क्वारंटीन सेंटर पहुंच गई थीं। इसके बाद पांच अन्य बसों से 240 छात्रों को यहां लाया गया। 26 छात्रों को लेकर आखिरी बस तीन बजे भोर में यहां पहुंची। क्वारंटीन सेंटर में एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: अनुपालन करते हुए चार से पांच छात्रों को क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों को उनकी स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया। इसके बाद उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से कमरों में उनके सामान के साथ शिफ्ट कर दिया गया। रात में पहुंचने वाले छात्रों को भोजन दिया गया। सोमवार को छात्राओं को अलग कमरों में एक तरफ शिफ्ट किया गया। क्वारंटीन सेंटर पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए दो टीमों को लगाया गया है। क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था तहसीलदार सदर ओपी पांडेय संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आठ बसों से 328 छात्र कोटा से यहां आ चुके हैं। इन्हें नाश्ता, भोजन सहित सभी आवश्यक सामान सुलभ कराए जा रहे हैं। सभी की प्रारंभिक जांच कराई गई है। डाक्टरों का पैनल इनकी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed