फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3200 children enrolled 10 days after the launch of the special campaign

Mau News: विशेष अभियान शुरू होने के 10 दिन बाद 3200 बच्चों का हुआ नामांकन

Sun, 12 Apr 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
3200 children enrolled 10 days after the launch of the special campaign
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए चलाए जा रहे स्कूल चलो विशेष अभियान का पहला चरण पूरा होने में चार दिन ही शेष हैं। शिक्षक डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। अब तक जिले में 3200 नए बच्चों का नामांकन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए मिड-डे मील, नि:शुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए पहले चरण में एक अप्रैल से विशेष नामांकन अभियान शुरू किया गया है। अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा।
जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्रों के विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराए जाने के लिए व्यापक पैमाने पर शिक्षकों और बच्चों की तरफ से रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 3200 बच्चों का नवीन नामांकन कराया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो खंड शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन कराए जा रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed