फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   32 thousand powerloom weavers will have to take separate connection for domestic use of electricity

Mau News: 32 हजार पावरलूम बुनकरों को बिजली के घरेलू इस्तेमाल के लिए अलग से लेना होगा कनेक्शन

Tue, 17 Sep 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
32 thousand powerloom weavers will have to take separate connection for domestic use of electricity
जिले में बिना मीटर के बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में बिना मीटर के उपभोक्ताओं को चिह्नित करने का काम तेजी से चल रहा है। 32 हजार पावरलूम बुनकरों को घरेलू विद्युत इस्तेमाल करने के लिए अलग से विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए विद्युत निगम की तरफ से विशेष चेकिंग अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान बुनकरों द्वारा पावरलूम के अतिरिक्त अन्य घरेलू विद्युत उपभोग करते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने जिले के अधिशासी अभियंताओं आदेश का अनुपालन कराने के लिए को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख 96 हजार 981 उपभोक्ता हैं। इसमें पावरलूम बुनकर उपभोक्ताओं की संख्या 32 हजार है। पावरलूम बुनकर उपभोक्ताओं को पासबुक योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। पासबुक योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बुनकरों को 400 एचपी, ग्रामीण क्षेत्र के बुनकरों को 300 एचपी विद्युत पासबुक योजना के तहत प्रदान किया जाता है। लेकिन अभी भी 70 प्रतिशत से अधिक बुनकर बिजली उपभोक्ताओं द्वारा पासबुक योजना में पावरलूम के साथ घरेलू विद्युत का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे बिजली विभाग के फीडरों पर अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति का लोड बढ़ जाता है। जिससे आए दिन जिले के अलग-अलग स्थानों पर कहीं न कहीं विद्युत फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम समस्याएं होती हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पासबुक योजना के तहत बुनकरों द्वारा पावरलूम के अतिरिक्त अन्य घरेलू उपयोग किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ पावरलूम से घरेलू कनेक्शन हटाकर मीटर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 32 हजार पावरलूम बुनकरों को पासबुक योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। अधिकांश पासबुक बुनकर उपभोक्ता पावरलूम के साथ अपना घरेलू बत्ती, पंखा के साथ एसी तक का संचालन पासबुक योजना के तहत करते हैं, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। चेकिंग के दौरान पावरलूम के अतिरिक्त अन्य घरेलू विद्युत उपभोग करते मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन





विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे चोरी रोकने के साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं को सहूलियत मिल सके।- राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed