{"_id":"64f4cf92248ff2659406df26","slug":"32-aadhaar-cards-made-for-fake-voting-recovered-one-arrested32-aadhaar-cards-made-for-fake-voting-recovered-one-arrested-mau-news-c-295-1-svns1028-1993-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी मतदान के लिए बनाए गए 32 आधार कार्ड बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी मतदान के लिए बनाए गए 32 आधार कार्ड बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड की खेप तैयार कर रहे एक व्यक्ति को शनिवार की रात धर दबोचा। उसके पास से 32 फर्जी आधार कार्ड और आधार कार्ड बनाने की मशीन बरामद की गई।
घोसी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर शहर कोतवाली तथा दक्षिण टोला थाने की पुलिस संयुक्त रूप से बाल निकेतन तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड, लैपटाप व फिंगर प्रिंट स्कैनर एक बैग में लेकर ढेकुलिया घाट के पास खड़ा है। उसने घोसी उपचुनाव मे फर्जी वोटिंग के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाया है।
पुलिस ने ठेकुलिया घाट तिराहे पर खड़े युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से बैग में एक लैपटाप, चार्जर, फिंगर प्रिंट स्कैनर व 32 आधार कार्ड बरामद हुए। आरोपी के पास से बरामद ज्यादातर आधार कार्ड मुस्लिम मतदाताओं के नाम बनाए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव मे फर्जी वोट डलवाने के लिये उससे फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए गए थे।
विज्ञापन
इन कार्डों में नंबर किसी का है और फोटो व नाम किसी और का। वह 32 आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट स्कैनर व लैपटॉप कोपागंज निवासी मोहम्मद शाहिद को देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि इसके पूर्व वह काफी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड बनाकर दे चुका है।
पुलिस ने धारा 420, 465, 468, 171 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। साथ ही कोपागंज के शाहिद की तलाश में छापेमारी कर रही है। शहर कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी आधार कार्ड की खेप तैयार किए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।