फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   318 candidates left D.El.Ed exam

Mau News: 318 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
318 candidates left D.El.Ed exam
मऊ। डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नगर सहित जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। इसमें 5300 के सापेेक्ष 4982 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले में डॉयट सहित 92 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कॉलेज सहित 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 2311 के सापेेक्ष 2277 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक हुई। परीक्षा में 5300 के सापेेक्ष 4982 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली अपराह्न 1.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो आर्ब्जबर की तैनाती की गई थी। इसमें एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय से एक शिक्षक तथा एक डायट प्रवक्ता की तैनाती की गई थी। डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पालीवार कोषागार से निकाल कर जिलाधिकारी की तरफ से नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति, अनुपस्थिति की जानकारी निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed