{"_id":"5cb8bb58bdec221402336b4b","slug":"31555610456-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप स्वामी की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप स्वामी की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में आठ अप्रैल को लूट के दौरान बदमाशों की गोली का शिकार हुए पेट्रोलपंप मालिक की उपचार के दौरान आजमगढ़ के एक अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। नाराज व्यापारियों ने शव को पुलिस चौकी के पास हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। अफसरों के समझाने बुझाने के बाद व्यापारियों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चले दोहरीघाट बाजार स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के मालिक उमेश गुप्ता बीते आठ अप्रैल की सुबह सवा नौ बजे के करीब घर से बैंक में रुपया जमा करने के लिए स्कूटी से निकले थे कि बदमाशों ने गोलीमार कर उनके पास का 18 लाख 90 हजार रुपया लूट लिया था। इलाज के लिए उन्हें आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उमेश की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही कसबे के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश गुप्ता की दो बेटियों मानशी (20) और मुस्कान (18) पिता की मौत पर बिलख पड़ीं। आजमगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
बदमाशों की गोली से घायल पेट्रोल पंप मालिक उमेश गुप्ता की मौत से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई, सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों को भविष्य में भरपूर सुरक्षा का भरोसा दिलाने में प्रशासन पूरी तरह से विफल दिखाई दे रहा है। नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल व उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि इस घटना से अभी भी व्यापारियों दहशत का माहौल है। प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।