{"_id":"5c51f55cbdec22090f3fb77f","slug":"31548875100-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरा ब्लाक में शुरू किया पेयजल स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरा ब्लाक में शुरू किया पेयजल स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत बुधवार से रतनपुरा ब्लाक में जन जागरूकता का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान की टीम विकास खंड रतनपुरा के परिसर में पहुंचकर नाटक के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल के प्रति जागरुक किया।
लखनऊ से आई जागरुकता टीम को खंड विकास अधिकारी मुन्नी लाल और सहायक खंड विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम गांव गांव पहुंचकर लोगों को पेय जल और स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का काम करेंगी। प्रशिक्षक प्रवीण दीक्षित एवं सुभाष पांडेय ने बताया कि 11 गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के साथ बैठक कर, प्राथमिक विद्यालय एवं अपर प्राथमिक विद्यालय पर निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन करके, सामाजिक मानचित्रण कार्यक्रम का आयोजन, पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक, स्वास्थ्य और कल्याण समिति की बैठक जल जांच आदि आयोजन किए जाएंगे। जयंत प्रताप सिंह ने कहा कि सदियोंसे चली आ रही कुप्रथा को हमें समाप्त करके बहू बेटियों की इज्जत को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में परवेज आलम, नवीउल्लाह, मैनुद्दीन, अजय यादव , गिरजेश मणि त्रिपाठी, रामेश्वर यादव, अजीत यादव, अंकित पांडे आदि लोग उपस्थित रहे