फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर

चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Mon, 14 Jan 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर
आधिकारिक रूप से लोकसभा चुुनाव की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक दल संगठन को धार देने में जुट गए हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परदहां स्थित राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में बैठक का आयोजन कर जिले के संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही घोसी लोक सभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देेने के लिए राष्ट्रकुंवर सिंह का नाम सुझाकर शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पांडेय ने कहा कि किसी भी दल के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। इस लिए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। क्योंकि आने वाले दिनों में लोकसभा का चुनाव होना है। जिले का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में हो, जिसमें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता हो। पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि 2014 में लोक सभा चुनाव लड़ने के बाद मुझे आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी मैं पार्टी हित में काम करता हूं और करता रहूंगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून ने कहा कि संगठन कि संगठन के सभी फ्रंटल संगठन को मजबूत किया जाए। ताकि चुनाव में प्रत्याशी को विजय दिलाई जा सकें। बैठक में सर्वसम्मति से लोक सभा के प्रत्याशी का नाम सुझाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 2014 में लोक सभा चुनाव लड़ चुके राष्ट्रकुंवर सिंह के नाम को हरी झंडी दी। साथ ही उसे शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया। बैठक में मुख्यरुप से नंदकिशोर सिंह, रामजपित पांडेय, पीएन सिंह, सफीक डायमंड, हंसनाथ तिवारी, छोटेलाल, सिकंदर प्रसाद, नसीम, सुहेल नोमानी, मनोज सिंह, स्वामीनाथ राय, विरेंद्र चौहान, शशिकांत राय, उमेश सिंह सहित दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed