{"_id":"5c167f47bdec2256e73432b1","slug":"31544978247-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ स्टाइल में बदलाव और ध्रूमपान बना रहा है कैंसर का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ स्टाइल में बदलाव और ध्रूमपान बना रहा है कैंसर का मरीज
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित शारदा नारायन हॉस्पिटल में रविवार को डॉक्टर्स सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कैंसर के कारण और उसके रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में अमेरिका के एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर के डॉ. सेन पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता द्वारा विशिष्ट अतिथि आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगला सिंह, डॉ. संजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सेमिनार में डॉ. सेन पाठक ने कैंसर का कारण बदलते लाइफ स्टाइल के साथ धूम्रपान करना बताया। कहा कि बढ़ती बीमारियों में पूरे विश्व भर में भारत 10वें नंबर पर हैं। भारत में कैंसर से मरने वालों की संख्या में 34 प्रतिशत लोग तंबाकू, धूम्रपान करने वाले होते है। धूम्रपान जल्द से जल्द बंद होने चाहिए, जिससे कैंसर व नई बीमारियों को पनपने न दिया जाए। वहीं मुंबई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुहास आग्रे ने दूर दराज से चलकर आये चिकित्सकों को बढ़ती कैंसर की बीमारियों की रोकथाम और दवा का उपयोग करने की जानकारी प्रोजोक्टर के माध्यम से दी। इसी क्रम में डॉ. संजय सिंह ने कहा कि युवा वर्ग भी इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं, इसकी वजह लाइफ स्टाइल के चलते नशीले पदार्थ का सेवन है। अंत में हॉस्पिटल के डायरेक्टर तथा चेयरमैन डॉ. संजय सिंह तथा डॉ. सुजीत सिंह ने डॉ. सेन पाठक तथा डॉ. सुहास आग्रे को मोमेंटो व अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. एनए जावेद, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ. योगेंद्र यादव, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. नासिर अली आदि मौजूद रहे।