{"_id":"5c0ff15cbdec2212cc53acb9","slug":"31544548700-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम, लक्ष्मण को कराया गांव का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम, लक्ष्मण को कराया गांव का भ्रमण
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मचारी महाराज मेला समिति रकौली की तरफ से बुधवार को होने वाले धनुष यज्ञ से एक दिन पूर्व मंगलवार को राम, लक्ष्मण को गांव का भ्रमण कराया गया। साथ ही भ्रमण के दौरान राम और लक्ष्मण के साथ चल रहे भक्तों के गगनभेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।
धनुष यज्ञ मेला के अंतर्गत मंगलवार को राम लीला मंचन के क्रम में राम और लक्ष्मण मिथला नगरी के भ्रमण के लिए निकलते हैं। रास्ते में राम और लक्ष्मण की एक झलक पाने के लिए संपूर्ण मिथला नगरी आतुर दिखी। नगर के समस्त नर नारी ने पुष्प वर्षा कर दोनों भाइयों का स्वागत किया। मेला समिति के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण सिंह ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी बुधवार को धनुष यज्ञ के अवसर पर गांव स्थित ब्रह्मचारी महाराज के स्थान पर मेला और विराट कुश्ती का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, बब्लू सिंह, उदयभान, रामप्रवेश आदि शामिल रहे। ब्यूरो