{"_id":"5bf30907bdec22695b77b249","slug":"31542654215-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदीपावली की तैयारी अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदीपावली की तैयारी अंतिम दौर में
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के मंदिरों में देव दीपावली की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नगर सहित प्रमुख मंदिरो में देव दीपावली के मौके पर घी के दीपक जलाए जाएंगे। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन पृथ्वी पर देवताओं का अवतरण होता है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता पृथ्वी पर आकर दीपमालाओं का आनंद लेते है।
स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के मंदिरों पर 23 नवंबर को देव दीपावली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। नगर के खाकी बाबा कुटी, चौक स्थित शिव मंदिर, तकिया बाजार जाने वाली मार्ग पर स्थित पुराना हनुमान मंदिर पर घी के दीपक जलाए के साथ ही खाकी बाबा की कुटी पर 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। कुटी समिति के अध्यक्ष रामकरन वर्मा ने बताया कि यहां 11 हजार घी के दीप जलाए जाने के साथ ही आतिशबाजी, रंगोली प्रतियोगिता और महाआरती होगी। विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को धन्य करेंगे।