{"_id":"5bb904ff867a55684331c08a","slug":"31538852095-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में नहीं हो रही दलितों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में नहीं हो रही दलितों की सुनवाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दलित बस्तियों में चल रहे संविधान से स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम के तहत परदहां ब्लॉक के हरपुर दलित बस्ती में परिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्वी जोन के प्रभारी घनश्याम सहाय ने कहा कि जाति-धर्म की राजनीति के सहारे केंद्र तथा प्रदेश की सत्ता में आई गैर कांग्रेसी सरकारों ने दलितों के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नहीं लागू किया। जिससे दलित समाज के लोग विकास के क्षेत्र में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की दलित विरोधी नीतियों के चलते दलित समाज के लोगों पर जुर्म, ज्यादती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। थानों में दलितों की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकारी सुविधाओं को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय संविधान को बदलना चाहती है, जिसको कांग्रेस होने नहीं देगी और कहा कि प्रदेश में संविधान की सुरक्षा व दलितों की हित के लिए कांग्रेस संविधान से स्वाभिमान यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि दलित समाज का जो भी विकास दिखाई दे रहा है, वह केवल कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि संविधान से स्वाभिमान यात्रा के तहत छह अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक जिले में अनेक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, सुखचैन सिंह, सच्चिदनंद, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राम अवध, रमेश पासवान, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।