{"_id":"5b24087d4f1c1b214d8b691f","slug":"31529088125-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस और पीएसी सिपाही की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस और पीएसी सिपाही की परीक्षा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (पुरूष/महिला) और पीएसी के सिपाही पद के लिए होने वाली सीधी भर्ती की आफ लाइन लिखित परीक्षा 18 एवं 19 जून को प्रथम पाली में 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय पाली 3 बजे से पांच बजे तक जिले के 11 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में कुल 2627 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है ।
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सभी पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कालेज परिसर में किसी को मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाए। सभी अभ्यर्थियों के अंगूठा एवं फोटों खींचकर उपस्थिति ली जायेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उनकी ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि वह उन्हें तरीके से अंजाम दें। कहा कि चूंकि महिला अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो रही हैं लिहाजा उनकी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। एसपी ललित कुमार सिंह ने सभी स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।