{"_id":"5b12e0534f1c1bb26e8b5f95","slug":"31527963731-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन के परिसर में शनिवार को उपवास किया। उन्होंने पांच जून तक मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया।
संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक किया जाए। शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल किया जाए। वेतनमान 5200-20200 रुपया तथा सातवें वेतनमान मैट्रिक्स के सापेक्ष लेबल पांच पर प्रारंभिक मूल वेतन 29200 रुपया दिया जाए। पदोन्नति न होने की स्थिति में पदोन्नति का वेतन दिया जाए। पांच जून तक सरकार की तरफ से मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्त, रामनगीना यादव, नदीम अख्तर, अशोक कुमार, राजीव सिंह, अनिल यादव, राजन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रमणि यादव, ज्ञानप्रकाश पांडेय, रमेश कुमार, अरुण सिंह, अनिल, दीप्ति, विजयशंकर सिंह, हृदयशंकर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन