{"_id":"5a4bc4d94f1c1bee6a8b73d0","slug":"31514915033-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी ठंड से धूप भी रहीं बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी ठंड से धूप भी रहीं बेअसर
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोहरे से शुरू हुई ठंड अब बर्फीली हवा चलने के कारण जानलेेवा हो गई। इस दौरान मंगलवार को बर्फीली हवा चलने के कारण एक और मौत हुई। मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को धूप निकली थी, लेकिन बर्फीली हवा चलने के कारण इसका असर नहीं रहा। ठंड में बढ़ोत्तरी होने के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है। इस दौरान मंगलवार को लोग अलाव के आगे ठिठुरते दिखे। बताते चले बीते कुछ दिनों से ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गलन व ठंडी बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मंगलवार को सुबह से आसमान में कोहरा छाया हुआ था, जहां सुबह11 बजे तक कोहरा छटने के बाद दोपहर 2 बजे मौसम साफ होने के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा तेज धूप निकली। लेकिन ठंडी हवाओं व गलन से धूप भी ठंड कम करने में बेअसर साबित हुई, वहीं शाम होते होते एक बार फिर मौसम में कोहरा छाने के साथ गलन में बढ़ोत्तरी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठंड बढ़ने पर शहर के गली व चौराहों पर बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
ठंड से एक की मौत, संख्या हुई चार
मऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के बाद भी प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर ठंड से मृतकों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा हैं। सोमवार की देर रात एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। मधुबन तहसील के लखनौर रामनगीना राजभर (65) पुत्र स्व. गिरानी राजभर की ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि रामनगीना सोमवार को मर्यादपुर बाजार में सब्जी बेचने के लिए गए थे। जहां उसे ठंड लग गई। रात को उसकी हालत खराब होने पर परिवार के सदस्य जबतक उसे उपचार के लिए डाक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था किए उसकी मौत हो गई। मधुबन के लखनौर गांव में हुई ठंड मौत की इस घटना के साथ जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है।