{"_id":"5a2d75264f1c1b8b688b7b10","slug":"31512928550-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठियांव। आचार्य चंद्रबली पांडेय की 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काशीपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य चंद्रबली पांडेय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017-18 के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वांत: सुखाय सेवा प्रकल्प चंद्रबलीपुर, नासिरुद्दीनपुर की ओर से सात जनवरी को किया गया था। जिसमें पूरे जनपद के लगभग 952 बच्चे सम्मिलित हुए, जिसमें से 249 बच्चे सफल हुए। प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन कॉलेज आजमगढ़ के छात्र प्रियांशु पांडेय 96 अंक प्राप्त कर प्रथम, क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल कुकुड़ीपुर की छात्रा सोनम चौरसिया 95 अंक प्राप्त कर द्वितीय और वैष्णवी राय 93 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में डा. शशिभूषण श्रीवास्तव, प्रशांत, डा. प्रेम बहादुर सिंह, पारस नाथ ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मदन मोहन पांडेय, डा. निखिल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव, नरसिंह यादव, श्रीराम पांडेय, यज्ञेश पांडेय, मधुसूदन पांडेय, दुर्गेश पांडेय, संदीप पांडेय, योग्यता राय, बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. प्रेम प्रकाश यादव और संचालन डा. वेदप्रकाश उपाध्याय ने किया। संयोजक विजय शंकर पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया।