फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस लाईन में मना झंडा दिवस

पुलिस लाईन में मना झंडा दिवस

Thu, 23 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाईन में मना झंडा दिवस
मऊ। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन के क्वाटर गार्द स्थल पर झंडा रोहण किया गया। इस दौरान द्वारा झंडा दिवस पर प्रकाश डालता। बोले 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। इस लिए यह तिथि उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है।
विज्ञापन

साथ ही यह पुलिस ध्वज हम सभी के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रतीक भी है। पुलिस विभाग के प्रति निष्ठावान हमारे वीर साथियों की अहर्निष जनसेवा, कर्तव्य परायणता, पराक्रम, शौर्य तथा आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति की इस गौरवमयी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त हो सका। पुलिस ध्वज फहराने व उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें आत्मभिमान की अनुभूति होती है और हम सभी में कर्तव्यनिष्ठा की नई उर्जा संचरित होती है, जो हमें नये जोश और उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिये प्रेरित करती है। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल व जनपद के समस्त थानों पर क्षेत्राधिकारीगण/थानाध्यक्षगणों द्वारा झंडा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed