{"_id":"59c159a34f1c1b8a688b57f9","slug":"31505843619-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अक्टूबर तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अक्टूबर तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का पुनरीक्षण
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। निकाय चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इसी के तहत संक्षिप्त पुनरीक्षण का भी कार्य चल रहा है। 11 सितंबर से तीन अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य नगरपालिका सहित सभी नगर पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी के तहत सभी बीएलओ को कार्य सौंपा गया और उनकी जिम्मेदारी तय की गई है। जिले में कुल 275 बीएलओ लगाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा।
निकाय चुनाव की अधिसूचना अभी भले ही न जारी हुई हो लेकिन चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इसी तहत निर्वाचक नामावली सभी निकायों में दुरुस्त कराई जा रही है। इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करना है। इसके लिए जिले में कुल 275 बीएलओ तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 से तीन अक्तूबर तक घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होना है। चार अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पांडुलिपि तैयार करनी है। दावा आपत्तियां दिए किए जाने का समय से नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। वहीं इसके निस्तारण के उपरांत 18 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिले में नगरपालिका, अदरी नगर पंचायत, कोपागंज नगर पंचायत, मधुबन नगर पंचायत, दोहरीघाट नगर पंचायत, अमिला नगर पंचायत, घोसी नगर पंचायत, मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत, वलीदपुर में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होना है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि निकायो में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी बीएलओ की तैनाती कर दी गई है। 18 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।