फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दावा 18 का, मिल रही आठ घंटे बिजली

दावा 18 का, मिल रही आठ घंटे बिजली

Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
दावा 18 का, मिल रही आठ घंटे बिजली
मधुबन। सूबे की सरकार के तहसील मुख्यालय को 18 घंटे बिजली देने का दावा अब हवा हवाई साबित होने लगा है। मधुबन सहित आसपास के कस्बों में पिछले एक सप्ताह से मुश्किल से आठ से दस घण्टे बिजली मिल रही है। जिससे ऊमस भरी गर्मी में लोंगो का जीना मुहाल हो गया है।राहत के सारे उपकरण शो पीस साबित हो रहे हैं। बिजली विभाग का काफी समय फाल्ट ठीक करने में लग जा रहा है।
विज्ञापन

मधुबन कस्बे की बिजली की आपूर्ति नवनिर्मित सब स्टेशन पलिया बुजुर्ग से होती है। पलिया बुजुर्ग को बगल में बने 33/11सब स्टेशन कटघरा महलू से मिलती है। सूबे में सरकार बनने के बाद बिजली सप्लाई में काफी सुधार हुआ था लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली सप्लाई में भारी कटौती होती जा रही है। कभी तार टूटने तो कभी मशीन में फाल्ट की शिकायत आये दिन आती रहती है। जिसकी वजह से बिजली पूरी तरह बाधित रह रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो पलिया सब स्टेशन में लगी मशीन कमीशन की भेंट चढ़ गई है जिससे आये दिन उसमें लगे खराब सामान के कारण फाल्ट हो रहा है। फाल्ट को ठीक करने के लिये जनपद मुख्यालय से मिस्त्री बुलाया जाता है। तब जाकर फाल्ट ठीक होता है। यह स्थिति आये हर रोज की है। जबकि मुख्य मंत्री योगी का फरमान है कि किसी भी दशा में तहसील मुख्यालयों को अट्ठारह घण्टे बिजली दी जाय। लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही उनके आदेशो को ठेंगा दिखा रही है। पिछले दो तीन दिन से पूरे दिन बिजली गायब रह रही है। अधिकारी फोन पर बहाने बाजी करके फाल्ट की बात करके मौज उड़ा रहे है। इस सम्बंध में एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट आ रहा है, ठीक करके सप्लाई दी जाएगी। जबकि स्थानीय लोंगो की माने तो अभी दस दिन पहले तक उसी तार और मशीन पर बीस से बाईस घण्टे तक बिजली दी गई है। अब फिर बिजली अपने पुराने ढर्रे पर आ रही है। जल्द ही सुधार नही हुआ तो ब्यापारी आंदोलन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed