फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का होगा सुंदरीकरण

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का होगा सुंदरीकरण

Sat, 24 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का होगा सुंदरीकरण
मऊ। दोहरीघाट ब्लाक मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर तथा दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली को पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण कराने की आस जग गई है। पर्यटन विभाग ने दोनों स्थलों के विकास के लिए आगामी 2018-19 की जिला योजना समिति के समक्ष अनुमोदन लिए प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 20 किमी उत्तर वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा में भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली तथा दोहरीघाट से सात किमी दूर दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर स्थापित ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर्यटन विभाग के उपेक्षा के चलते अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच गए हैं। इस मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शासन से रिपोर्ट मांगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर महानिदेशक पर्यटन से रिपोर्ट मांगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर ने रिपोर्ट में लिखा है कि मऊ में वर्ष 2017-18 में जिला योजना समिति की बैठक हो चुकी है। ऐसे में लक्ष्मण मंदिर तथा तथा भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली को पर्यटन विकास योजना के तहत आगामी 2018-19 की जिला योजना समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed