{"_id":"603534fe8ebc3ee91a17382f","slug":"3-50-lakh-people-will-be-vaccinated-in-the-third-phase-mau-news-vns5763969155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 3.50 लाख लोगों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 3.50 लाख लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
मऊ। हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्करों के बाद तीसरे चरण के टीकाकरण में जिले के 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। तीसरे चरण का टीकाकरण के लिए शासन से गाइडलाइन आ चुकी है। मार्च के पहले सप्ताह से टीकाकरण जिले में शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण का टीकाकरण 14 दिनों में पूरा करना है। इसको देखते हुए आरोग्य मेला के तर्ज पर सभी सरकारी अस्पतालों पर एक साथ टीकाकरण किया जाने की संभावना है। जिससे साढ़े तीन लाख लोगों को जारी गाइड लाइन में टीका लगाया सके।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पहला और दूसरा चरण में टीकाकरण पूरा होने के बाद तीसरे चरण को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहले तथा दूसरे चरण में संख्या बेहद सीमित होने के चलते टीकाकरण 12 से 14 अस्पतालों में किया गया। लेकिन तीसरे चरण में जिले के साढ़े तीन लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की तैयारी
इसमें एक दौर में 25 हजार से ज्यादा लोगों को टीका को देखते हुए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अन्य केंद्रों को भी चिहिन्त किया जा रहा है। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि तीसरे चरण के अभियान की लेकर अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। हम लोगों द्वारा ब्लॉकवार टीमें बनाकर 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों की सूची तैयार की जा रही है।