फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   28 cases were found in the voluntary bureau, four settled

ऐच्छिक ब्यूरो मे 28 मामले आए, चार का हुआ निस्तारण

Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
28 cases were found in the voluntary bureau, four settled
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और सीओ मधुबन राजकुमार सिंह के देखरेख में हुआ। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 28 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निपटरा हुआ। जिसमें एक मामलें में पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान छह मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे छह मामलों में एक- एक पक्ष तथा 12 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 20 दिसंबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से डिम्पल और संजय, सोनी और सोहराब, रूपेश और अंजली का मामला पक्षकारों की सहमति से पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही इस दौरान कुसुमलता और सतीश कुमार के मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अगली कार्रवाई के लिए भेज दी गई। इस दौरान छह मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। तथा छह मामलों में एक एक पक्षकार उपस्थित हुए । वहीं 12 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तारीख 20 दिसम्बर तय कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह ,अर्चना उपाध्याय ,मौलवी अरशद ,महिला आरक्षी प्रीति दुबे ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed