फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2725 candidates appeared in Navodaya entrance examination at seven centers.

Mau News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में सात केंद्रों पर शामिल हुए 2725 परीक्षार्थी

Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
2725 candidates appeared in Navodaya entrance examination at seven centers.
मऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों और उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ रही। नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए 3704 बच्चे पंजीकृत थे, जबकि 2725 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय से दो-दो ऑब्जर्बर के अलावा जिला प्रशासन से एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे थे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बुधवार सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल, सनबीम स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डॉ बॉस्को स्कूल सहित सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा की निगरानी करते नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों व उनको लेकर आए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। परीक्षा कक्ष से निकलकर बच्चे उत्साहित नजर आए। परीक्षा कक्ष से निकलकर बाहर आपस में प्रश्नों के बारे में चर्चा करते रहे। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि 80 सीटों के लिए 3704 बच्चे पंजीकृत थे। परीक्षा में 2725 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed