फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 thousand prize historyheater arrested with Tamancha

तमंचा के साथ 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize historyheater arrested with Tamancha
मऊ। रविवार की रात में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 लीटर अवैध शराब, फिटकरी, नौसादर, व दो किलो यूरिया तथा तमंचा-कारतूूस के साथ 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सरायलखंसी थाने के कहिनौर गांव निवासी धर्मेंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के हलीमाबाद निवासी उसका एक साथी महेंद्र सोनकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हलीमाबाद में ताड़ खजूर व अन्य पेड़ के बाग में महेंद्र सोनकर के अर्ध निर्मित मकान में अपमिश्रित कच्ची देशी शराब लाकर बेची जा रही थी। इसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर मुहम्मदाबाद पुलिस ने दबिश दी जहां से धर्मेंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया धर्मेंद्र के पास से मिली मोटरसाइकिल के कागजात वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया धर्मेंद्र सरायलखंसी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। धर्मेंद्र जनपद गाजीपुर के नोनहरा थाने की ओर से आबकारी अधिनियम के तहत 25 हजार का इनामिया घोषित अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed