फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 roadways buses will be run for the students

Mau News: परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी 25 रोडवेज बसें

Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
25 roadways buses will be run for the students
मऊ। 27 जुलाई को होने वाले आरओ/एआरओ परीक्षा-2023 को लेकर परिवहन निगम और रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए लंबे रूट की 25 रोडवेज बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएग। जिससे परीक्षार्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

जनपद के 30 केंद्रों पर अलग अलग जनपदों से 13,464 परीक्षार्थी पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिससे किसी प्रकार की जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर विशेष हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे, जहां से परीक्षार्थी सहायता ले सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि प्रत्येक सेंटरों पर चेकिंग के लिए दो पुरुष और दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के आसपास सुरक्षा के लिए एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। फोटो स्टेट की दुकानों, कोचिंगों पर एलआईयू, क्राइम ब्रांच और एसओजी की पैनी नजर रहेगी। चारों तहसीलों के एसडीएम को फ्लाइंग स्क्वाड की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय थाना और चौकियों के एसएचओ और उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बताया कि पूर्व में पकड़े गए फोटो स्टेट की दुकानों के आसपास पुलिस की नजर रहेगी।

ये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, किड्स किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहरोज, वनअवध इंटर कॉलेज ललितपुर लुदुही, जैश किसान इंटर कॉलेज बनगांवा, बाबा थानीदास इंटर कॉलेज सोनाडीह अमिला, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया, लिटिल फ्लावर इंटरनेशलन स्कूल खालिसपुर, बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, सनबीम स्कूल, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय, टाउन इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, अमृत पब्लिक स्कूल सहादतपुरा, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक मऊ, केंद्रीय विद्यालय मऊ, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डान बास्को स्कूल जहांगीराबाद, जनता पीजी कॉलेज रानीपुर, चंद्रा पब्लिक स्कूल, श्री दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलदरपुर, भंदाव इंटर कॉलेज थलईपुर, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed