फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 District Collectors booked under Gunda Act, 15 directed to appear at police station

Mau News: गुंडा एक्ट में 25 हुए जिलाबदर, 15 को थाने पर हाजिर होने के निर्देश

Mon, 01 Apr 2024 04:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
25 District Collectors booked under Gunda Act, 15 directed to appear at police station
मऊ। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्र ने गुंडा एक्ट के तहत 25 लोगों के खिलाफ जिलाबदर करने की कार्रवाई की। जिसमें एक को तीन माह, दूसरे को चार तो 23 को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। साथ ही 15 अन्य लोगों को अपने-अपने संबंधित थानों में हाजिर होने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

थानों पर हाजिर होने वाले में इसराफिल, कौशल यादव उर्फ मंटू, गुड्डू राजभर, हसन इकबाल, अमरजीत, संजय, रिजवान अहमद, अतुल यादव, अभिषेक यादव, अंकित सिंह, सुनील यादव, सोनू यादव, अनिल यादव, चौथी सोनकर, ओम प्रकाश पांडेय शामिल हैं।जबकि धनंजय यादव, अजीत कुमार बासफोर, गुलाब राम, पृथ्वी, अजय, मु. रजा, गोलू यादव, अनंजय यादव, हरिलाल राजभर, दिलशाद, रामलाल, अनिल यादव, सुनील राजभर, श्रीप्रकाश मौर्य, दिनेश यादव, बट्टू राजभर, गुलशन यादव, रामप्रवेश यादव, पंकज कुमार, अमरजीत यादव, राजेश गुप्ता, यशवंत चौहान, अमित चौहान को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया। जबकि रोहित को 3 माह और अजहर को 4 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए। जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण मिश्रा ने जिला बदर किए गए लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया है। इसके अलावा थाने पर नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed