{"_id":"6087009f8ebc3e591e5b811e","slug":"2408-investigation-reports-232-newly-found-infected-137-outperformed-infection-mau-news-vns586903838","type":"story","status":"publish","title_hn":"2408 जांच रिपोर्ट में 232 नए मिले संक्रमित, 137 ने दी संक्रमण को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2408 जांच रिपोर्ट में 232 नए मिले संक्रमित, 137 ने दी संक्रमण को मात
विज्ञापन
मऊ। जिले में बीते दो दिन से संक्रमण अपने चरम सीमा पर है, सोमवार को कोविड की 2408 जांच रिपोर्ट में 232 नए मरीज मिले है। इसी क्रम में एक की उपचार के दौरान मौत हुई, इससे पूर्व रविवार को 277 मरीज मिले थे, जबकि दो की मौत हुई थी। इस तरह से बीते 48 घंटे के अंदर जिले में 509 नए मरीज मिल चुके है। सकारात्मक बात है कि सोमवार को एक बार फिर 137 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दिया। ठीक हुए मरीज अपने घर लौटे। इससे पहले रविवार को भी 150 मरीजों ने संक्रमण को हराया था।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले की विभिन्न मेडिकल टीमों ने 1304 लोगों की एंटीजेन से जांच की गई। इसमें 93 मरीज संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 1104 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 136 संक्रमित मिले। जबकि ट्रूनाट की जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। बताया कि संक्रमित मरीजों में वाजिदपुर से दो, चांदमारी इमलिया से चार, सहरोज से दो, निजामुद्दीनपुरा से आठ, गालिबपुर से चार, भीटी से पांच, सहादतपुरा से तीन, डीएम आवास से दो, खुरहट से छह, ब्रहाम्णपुरा से तीन, नसोपुर से दो, ताजोपुर से दो, सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना से 11 सहित पूरे जिले में अलग अलग जगहों से 232 नए मरीज मिले है।
बताया कि कुल मरीजों की संख्या अब पांच हजार 618 पहुंच गई है। इसमें तीन हजार 951 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं एक मरीज की मौत से अब मृत मरीजों का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1623 है। इसमें से 1563 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। सीएमओ ने अपील किया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के लिए आवश्यक है, कि कम से कम लोग बाहर निकले। साथ ही कोविड के गाइड लाइन का पालन करें।