फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2386 people got their health checked at 44 centres

Mau News: 44 केंद्रों पर 2386 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Mon, 30 Sep 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
2386 people got their health checked at 44 centres
नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 96 चिकित्सकों की टीम ने 2386 मरीजों का उपचार किया। मेले में 47 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 225 मरीजों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगलीपिजड़ा पर हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 65 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 74 मरीजों का और छोटी महरनिया में 34 और डोमनपुरा में 51 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में 149 मरीजों का उपचार किया गया। अदरी में 84, भातकोल में 24, काझाखुर्द पीएचसी पर 124 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 98, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 41 मरीजों का उपचार किया गया। इसीक्रम में मधुबन पीएचसी पर 85, मझवारा पर 60 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 211 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 2386 मरीजों का उपचार किया। उपचार पाने वाले में 1010 पुरुष, 286 बच्चे, 1090 महिला शामिल रहीं।मेले में 47 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि 81 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed