फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2359 tickets were returned by railway passengers in December and 279 in just five days in January

Mau News: दिसंबर में 2359 तो जनवरी में पांच दिन में ही रेल यात्रियों ने लौटाए 279 टिकट

Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
2359 tickets were returned by railway passengers in December and 279 in just five days in January
मऊ। गलन और कोहरे के चलते एक जनवरी से रोडवेज और रेलवे को दिसंबर की तुलना में कम राजस्व मिल रहा है। दिसंबर में रेल यात्रियों ने मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की से 20.41 लाख रुपये के 2359 टिकट वापस किए। जबकि केवल एक से पांच जनवरी तक दो लाख रुपये के 279 टिकट लौटाए। बीते साल दिसंबर से फरवरी 2024 तक एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने और ठंड के चलते 4399 यात्रियों ने 31.17 लाख रुपये के टिकट लौटाए थे।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से होकर रोजाना 22 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों से 22 हजार यात्री मऊ जंक्शन से आवागमन करते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आरक्षण टिकट तो वापस हुए हैं लेकिन जनरल टिकट की बिक्री बढ़ी है। वहीं दिसंबर में मऊ डिपो की 64 बसों से लगभग आठ लाख रुपये का राजस्व मिलता था। लेकिन जनवरी से ठंड बढ़ने के बाद से राजस्व घटकर छह लाख रुपये हो गया है। ठंड में यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने 25 से 28 दिसंबर तक जनरथ एसी बसों का किराया घटाया था। सोमवार को आरक्षण खिड़की पर टिकट वापस कराने पहुंचे सुनील वर्मा, राजेश्वर कुमार, अमित कुमार ने बताया कि इन दिनों एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें तीन से चार घंटा लेट रही हैं। चार दिन बाद उनके परिजनों को ट्रेन से यात्रा शुरू करना था, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं पहुंचने से उनका काम नहीं हो पाएगा। अब प्राइवेट वाहन बुक करके ही गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed