फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   22 out of 55 complaints passed

55 शिकायतों में से 22 निस्तारित

Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
22 out of 55 complaints passed
समस्या सुनते डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह।
मऊ। समाधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनी गईं।इस मौके पर जिले के सभी थानों में
विज्ञापन

कुल 55 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, इनमें से 22 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। सरायलखंसी ,रानीपुर और मधुबनल में एक भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका।जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने चिरैयाकोट थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। एसपी ने बडहलगंज नहर पुलिया के पास पुलिस सहायताकेंद्र का निर्माण का आश्वासन दिया। समाधान दिवस पर थाना चिरैयाकोट में 6 प्रार्थनापत्र पड़े, इनमें एक भी निस्तारित नहीं किया गया। थाना दक्षिणटोला में तीन प्रार्थनापत्र पत्र पड़े,इनमें से दो निस्तारित, थाना दोहरीघाट में सात प्रार्थनापत्र पड़े, इनमें से निस्तारित किए गए, थाना घोसी में छह प्रार्थनापत्र पड़े, इनमें पांच निस्तारित किए गए।थाना हलधरपुर में चार में से एक प्रार्थनापत्र निस्तारित कियाग या। थाना कोपागंज में चार प्रार्थनापत्र आए इनमें से एक ही निस्तारित किया जा सका। थाना कोतवाली में एक भी शिकायत नहीं आई। थाना मधुबन में सात प्रार्थनापत्रों में से एक भी निस्तारित नहीं किए जा सके। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में नौ शिकायतों में मात्र एक निस्तारित की गई। थाना रानीपुर में तीन प्रार्थनापत्र सरायलखंसी में चार शिकायतें आईं , लेकिन इन दोनों थानों में एक भी शिकायत निस्तारित नहीं की जा सकी।

चिरैयाकोट संवादाता के अनुसार स्थानीय थाना में शनिऋवार को समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाने में पहुँचे फरियादियों की फरियादों को सुना। शिकायत कर्ताओं के प्रार्थनापत्रों को देखने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और उस विभाग से सम्बंधित कर्मचारियो से उसका त्वरित निस्तारण करने को कहा। थाने में कुल बारह प्रार्थना पत्र आये इनमें सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । पाँच का निस्तारण मौंके स्थलीय निरीक्षण के बाद करने का आश्वासन डीएम और एसपी ने दिया। इस अवसर जमीन बुढ़ोन से महेंद्र पांडेय ने बड़हलगंज नहर पुलिया के पास एक पुलिस सहायता केंद्र बनाञने की मांग किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सहायता केंद्र बनाने का आश्वासन दिया । सिरसा गांव से बेंचू सिंह और दरियापट्टी गांव के कमला उपाध्याय ने अपने निजी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लेने तथा साहब राम नसरूद्दीनपुर और बेगम नसरून्निशा ने गांव में अपने मकान के सामने स्थित चकमार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा और चकमार्ग पर अतिक्रमण किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया । जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह्र राजस्व निरीक्षक रामलगन यादव , लेखपाल रामू यादव , ज्ञानचंद यादव , अमित कुमार , अवर अभियंता धनंजय सिंह आदि को निस्तारण का निर्देश दिया।- सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed