फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर नहीं बना ओवरब्रिज

बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर नहीं बना ओवरब्रिज

Fri, 05 Apr 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर नहीं बना ओवरब्रिज
मऊ। दशकों बाद भी नगर के बाल निकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल सकी है। गत वर्ष रेल अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आरओबी निर्माण के लिए हिंदी भवन से लेकर कैलाशपुरी तक जमीन की नापी कराई। जिला प्रशासन ने आरओबी की जद में आने वाले सैकड़ों लोगों को नोटिस भी जारी किया। लेकिन मामला लटका पड़ा है। लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर लोगों में बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन

बाल निकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न होने से नगरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दिन भर में लगभग 50 से अधिक बार समपार बंद होता है। नगर का मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसके चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने से पूरा समय बेकार चला जाता है। रेल मंत्री के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। रेलवे की तरफ से वर्ष 2016-17 में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से तकनीकी समस्या का निस्तारण न होने से मामला अधर में लटक गया। इसके बाद कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव के किसान नेता देवप्रकाश राय ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किी। गत 22 मई 2018 को जिला प्रशासन तथा रेलवे सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। ओवरब्रिज की जद में आने वाले 292 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद कई संगठनों ने ओवरब्रिज बनाए जाने के विरोध में आंदोलन चलाया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने को लेकर बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में नागरिक मुरली मद्धेशिया का कहना है कि क्रासिंग पर बार-बार काफी देर तक जाम लगने से काफी समय बर्बाद होता है। समस्या का अविलंब समाधान किया जाए। अजीत यादव का कहना है कि क्रासिंग पर ओवरब्रिज न बनने से नगर के विकास गति धीमी हो गई है। जाम समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अरविंद उपाध्याय का कहना है कि दशकों से ओवरब्रिज की समस्या लटकी पड़ी है। जिला प्रशासन अविलंब स्थायी समाधान कराए। ओजैर का कहना है कि रेलवे क्रासिंग पर बार-बार जाम लगने से बुनाई कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। जाम समस्या का अविलंब समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के मामले में गत वर्ष जिला प्रशासन, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका आदि की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी आवास पर हुई थी। विस्तार से चर्चा के बाद रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने के मामले में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed