फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवाओं को मदतान के लिए करें प्रेरित

युवाओं को मदतान के लिए करें प्रेरित

Wed, 27 Mar 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को मदतान के लिए करें प्रेरित
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित लोगों को निर्देश दिया कि लोक सभा चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके।
विज्ञापन

आदेश के क्रम में नए मतदाता जिन्होंने एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लिया हो, उनको मतदान के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाए। ताकि 19 मई 2019 होने वाले मतदान के दिन अधिक से अधिक वोट डाला जा सकें। इसके अलावा प्राथमिक औँर उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को इस आशय की शपथ दिलाई जाए कि प्रत्येेक बच्चा अपने माता-पिता भाई-बहन के साथ आस-पास के लोगों को मतदान के बाबत प्रेरित कर सकें। जिलाधिकारी ने स्वीप अधिकारी को निर्देश दिया गया कि मतदाता जागरूकता के लिए एक कार्ययोजना तैयार करें। इसके तहत मतदाता जागरूकता रैली, चुनावी पाठशाला, आदि का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया जा सकें। डीएम ने अधिकारियों से यथाशीघ्र कार्ययोजना देने का आदेश दिया। डीएम ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया दिव्यांगजनों की एक सूची तैयार कर लें । इसमें दिव्यांगजनों का निर्वाचन पहचान पत्र संख्या, मोबाइल नबर , मतदाता सूची भाग संख्या सहित सभी विवरण हो। ताकि उन्हे मतदान के दिन वायलेंटियर के जरिए उन्हे मतदान केंद्र पर आसानी से भेजा जा सके। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए डीएम ने सामाजिक संगठन रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेड क्रास सोसाइटी, जिला निरोधक समिति के साथ व्यापार संगठन आदि से सहयोग लिए जाने का आदेश अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा नुक्कड नाटक आदि के जरिए चुनाव प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सहायक संभागीय अधिकारी को जिले में पंजीकृत वाहनों पर स्टीकर चस्पा करने का, जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की सभी दूकानों पर बैनर/स्टीकर के माध्यम से जन-जागरूकता करने का आदेश दिया। इसीक्रम में मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक को भी ग्राम विकास/मनरेगा के रोजगार सेवकों/कर्मचारियों के माध्यम से गहन जन जागरूकता करने का आदेश दिया। बैठक में सीडीओ आरविंद कुमार मिश्र, सीआरओ, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट,डीडीओ, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सभी एसडीएम के साथ प्रधानाचार्य आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन


इनसेट
लेफर्ड और 100 डायल भी करेंगे मतदाता जागरुकता का काम
मऊ। स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित अपर पुलिस अधिक्षक को डीएम ने आदेश दिया कि वो सभी डायल 100/लैपर्ड मोबाइल के साथ पुलिस वाहनों पर स्टीकर के माध्यम से मतदाता जागरुकता का प्रचार-प्रसार कराने का काम करें। इस दौरान सभी उप जिलाधिकारियों को अपने संबंधित तहसीलों में में नुक्कड, नाटक, रैली, प्रभात फेरी व चैपाल के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया। इसीक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी को सरकारी चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से वैनर और बाल पेटिंग कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रन फार वोट के साथ बनेगी मानव श्रृंखला
मऊ। डीएम ने जिले में स्वीप कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों का आदेश दिया। इसमें कृषि विभाग के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों और कालेजों मेंवाद-विवाद के साथ चित्रकला, निबंध,प्रभात फेरी,नुक्कड नाटक,मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा। इस दौरान जिला क्रिडा अधिकारी को स्टेडियम पर प्रचार प्रसार के साथ-साथ रन फार वोट की दौड़ कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed