फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जन अधिकार संवाद यात्रा का सदस्यों ने किया स्वागत

जन अधिकार संवाद यात्रा का सदस्यों ने किया स्वागत

Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
जन अधिकार संवाद यात्रा का सदस्यों ने किया स्वागत
गत 26 फरवरी को राजा तालाब वाराणसी से निकलने वाली जन अधिकार संवाद यात्रा बाइक द्वारा बुधवार की देर शाम नगर स्थित औरंगाबाद सहन सईदी ग्रुप तथा मऊ सेवा केंद्र द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि हमारी सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सबको समान शिक्षा, रोजगार तथा चिकित्सा के साथ-साथ सुरक्षा का समान अवसर उपलब्ध कराया जाना होगा। इन्हीें मुद्दों को लेकर वाराणसी से जौनपुर, मऊ, गाजीपुर होते हुए पुन: वाराणसी मुख्यालय तक एक मार्च को यह यात्रा पहुंचेगी और मॉंगो से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम को सईदी ग्रुप के मैनेजर मजहर मेजर ने चंद्रषेखर आजाद की शहादत पर विस्तार से चर्चा की। जन संवाद यात्रा में आए हुए भगत सिंह छात्र मोर्चा के विरेंद्र यादव ने कहा कि देश में समान शिक्षा, चिकित्सा तथा रोजगार के सवाल को लेकर हम यात्रा पर हैं और जन जागरूकता के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम जनमानस को सतर्क करना चाहते हैं कि मुद्दों पर वोट देना प्रारंभ करें। महेंद्र राठौर ने लोकसभा चुनाव इन्ही मुद्दों पर हों ताकि देश में समानता पैदा की जा सके। दीन दयाल ने कहा कि हमारे नौजवानों को देश के इन वीर सपूतों के आदर्शो को आत्मसात करना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश राठौर, हौसला यादव, जिशान सिद्दीकी, सहाब नोमानी, मैनेजर प्रसाद, मुफ्ती अब्दुल्लाह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता मौलाना अरशद जमाल आजमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed