फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रतियोगिता में रोवर्स रेंजर्स ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में रोवर्स रेंजर्स ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रोवर्स रेंजर्स ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
मऊ। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों का दो जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम शनिवार को रामगोपाल इंस्टीटयूट आफ एजुकेशन बड़ागांव में आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना अतुल वत्स ने मार्च पास्ट की सलामी लिया।
रोवर्स रेंजर्स ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रथम दिवस मार्च पास्ट, क्विज, निबंध, पोस्टर, यूथ फोरम, सैंड स्टोरी, किम्स गेम, प्री कौंसिल बैठक, प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता में रोवर्स रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम अतुल वत्स ने कहा कि सेवा अनुशासन कर्म की प्रधानता से युक्त इस मंच की सार्थकता आपके जीवन में तभी आएगी जब यहां से प्राप्त शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेेषित करें। जिससे उनके जीवन में प्रकाश की किरणें प्रज्जवलित हों। व्यक्तित्व निर्माण का मंच आपसे अपेक्षा करता है कि एकता और अखंडता को कायम रखते हुए राष्ट्र की समसामयिक समस्याओं, अंधविश्वास, कुरीतियों और परंपराओं के नाम पर समाज में बाधक समस्याओं को सफलतापूर्वक कम करें और दूर करने में सहायक हों। उन्होंने प्रतिभागियों का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मत देने के लिए प्रेरित करें और स्वयं भी अपने मत का प्रयोग धर्म जाति से ऊपर उठकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवशंकर सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स का इतिहास रहा है कि राष्ट्र के विषम परिस्थिति आपदा की स्थिति में रोवर्स रेंजर्स प्रभावी ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अवसर पर घनश्याम दुबे, एपी सिंह, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. शैलेश कुमार पांडेय, अमरजीत, राहुल त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed