फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रिहायशी मड़ई में लगी आग, हजारों की क्षति

रिहायशी मड़ई में लगी आग, हजारों की क्षति

Thu, 28 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी मड़ई में लगी आग, हजारों की क्षति
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अमरहट गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में घर में रखा हजारों रूपये के गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने पर ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अमरहट गांव निवासी प्रेम राजभर पुत्र दीपचंद्र बुधवार की रोजाना की भांति काम के चलते गांव से बाहर गया था। वहीं अन्य परिजन भी काम के सिलसिले में घर पर नहीं थे। इसीबीच दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से प्रेम राजभर के घर में आग लग गई। आग की सूचना मिलने तक जब तक ग्रामीण तथा पीड़ित भवन स्वामी पहुंच पाते, तब तक आग ने पूरी मकान को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित प्रेम राजभर ने बताया कि आगलगी की घटना में 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। ग्राम प्रधान संतोष राय ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed