{"_id":"5bf1b082bdec22698a4718cc","slug":"21542566018-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब स्वेच्छाग्रही को महिला ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब स्वेच्छाग्रही को महिला ने दौड़ाया
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बहरामपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत एक स्वेच्छाग्रही को खुले में शौच के लिए गई एक महिला ने चप्पल लेकर दौड़ा लिया। महिला का रौद्र रूप देखकर स्वेच्छाग्रही भाग खड़ी हुई और उसने इस बात की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। हुआ यूं कि गांव में मार्निंग फालोअप कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक महिला स्वेच्छाग्रही गांव की सडक पर निगरानी कर रही थी। उसे सड़क के किनारे खुले में बैठी एक महिला को देखकर टार्च जलाया। टार्च जलते ही सड़क पर बैठी महिला उग्र हो गई। उसने गाली बकते हुए स्वेच्छाग्रही को दौड़ा लिया। महिला ने कहा कि भाग जाओ अब से गांव में कभी न दिखना वरना तुम्हारा सिर फोड़ दूूंगी। महिला का तेवर देखकर स्वेच्छाग्रही सन्न रह गई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन