फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवर्ती महिलाओं की हुई गोद भराई

आगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवर्ती महिलाओं की हुई गोद भराई

Sun, 16 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवर्ती महिलाओं की हुई गोद भराई
नवजात शिशु को एक घंटे के अंदर पिलाएं मां का दूध
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा फरसरा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देख-रेख के सही तौर तरीकों को बताने के लिए गोद भराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और कब कौन से टिके लगवाने चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मिश्रा ने गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एएनएम नीलम भारती, आंगनबाड़ी सुनीता मिश्रा ने नारियल, फल, लड्डू आदि रखकर गोद भराई की रस्म अदा की। एएनएम नीलम भारती ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भ के तीसरे माह बाद टीटी के दो टीके एक माह के अंतराल पर अवश्य लगवाने चाहिए। नवजात शिशु को एक घंटे के अंदर मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून की कमी हो जाती है, जिससे वे कुपोषण की शिकार हो जाती हैं। इस अवसर पर आशा संगिनी विनीता मिश्रा, आशा निर्मला राय, आशा, सुनीता प्रजापति, सहायिका कंसा देवी, उर्मिला, अनीता, सुषमा, चंद्रावती, तेतरी, फुलवारी, मीना, कविता सहित महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed