फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रामनगर तिराहा मार्ग में भरा पानी, आवागमन दुर्भर

रामनगर तिराहा मार्ग में भरा पानी, आवागमन दुर्भर

Thu, 30 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामनगर तिराहा मार्ग में भरा पानी, आवागमन दुर्भर
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के रामनगर मोड़ पर पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब दिख रहा। पूरा मार्ग एक तालाब के रूप में नजर आ रहा है। जलजमाव के चलते लोगों का चलना मुहाल हो गया है। सड़क पर एक फीट तक पानी एकत्र होने के चलते आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी नहीं चल पा रही है। वहीं, स्कूल जाने वाले छोटे बडे़ बच्चों को सड़क पर पानी रुकने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के आने वाला मुख्य रामनगर मोड़ तिराहा मार्ग का काफी समय से लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत न कराए जाने से मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। साथ ही सड़क पर गड्ढ़े बन चुके हैं। जहां गत दिवस बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने के चलते तहसील आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या आस पास के दुकानदारों को हो रही हैं, जहां कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों के न आने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में संजय गुप्ता, महेंद्र, शंक राम आदि का कहना हैं कि कई बार सड़क का मरम्मत कार्य की मांग को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्थिति जस की तसी बनी हुई है।
विज्ञापन


सड़क पर घान रोप जता चुके है विरोध
वलीदपुर। जर्जर सड़क की शिकायत के बाद भी मरम्मत न होने से नराज स्थनीय लोगों द्वारा दो माह पूर्व सड़क पर बने गड्ढ़े में धान रोप कर अपना विरोध भी जता चुके है। लेकिन इसके बाद भी विभाग के अधिकारी इस समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed