फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ईदमिलन समारोह मनाया गया

ईदमिलन समारोह मनाया गया

Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईदमिलन समारोह मनाया गया
मधुबन। क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर में स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के सभागार में शनिवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री और कालेज के प्रबंधक राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि ईद भाईचारा और दिलों को जोड़ने वाला त्योहार है।
विज्ञापन

कहा कि ईद मिलन जाति, धर्म मजहब, भुलाकर दिलों से दिलों को जोड़ दे। कहा कि मुझे गर्व है कि हम हिंदू होकर ईद मिलन समारोह आयोजित करते हैं। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम भाई भी होली मिलन समारोह का आयोजन करके सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करें। प्रधान प्रमोद रंजन सिंह ने कहा कि हमें वर्तमान में जीना है इतिहास में नही। सरकारें हमें रास्ता तो बता सकती हैं, लेकिन उस पर चलना हमें ही है। पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने सभी त्योहार आपसी भारी चारे का संदेश देते हैं चाहे वे हिंदुओं के त्योहार हों अथवा मुसलमानो के। इंतेखाब आलम ने कहा कि हिंदुस्तान एक बगिया है इसमें तरह-तरह के फूल हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर बांटने वालों से कहा कि पहले हम हिंदुस्तानी है उसके बाद हम हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई है।डॉ.बशर ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से कहा कि उसके घर की ईद क्या और दिवाली क्या, जिसके घर के लोग अपने मुल्क में नही होने के कारण त्योहारों को याद करके रह जाते हैं। समारोह को जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह राठौर, प्रधान प्रमोद रंजन सिंह, इंतेखाब आलम, मनोज सिंह, मुश्ताक अली, डॉक्टर खालिद, इरफान अहमद, डॉक्टर सौरभ तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed