फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एमएलसी यशवंत सिंह का सम्मान

एमएलसी यशवंत सिंह का सम्मान

Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी यशवंत सिंह का सम्मान
ाजपा से पहली बार तथा लगातार चौथी बार एमएलसी निर्वाचित हुए यशवंत सिंह का आगमन होने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पालिका कम्युनिटी हाल में कार्यक्रम का आयोजन कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने कहा कि जब हम अपने स्वार्थों से ऊपर उठकर काम करेंगे तभी देश और समाज का भला होगा। हमें भ्रष्टाचार को खत्म कर सुशासन की स्थापना करनी है। बोले आज देश की बागडोर मोदी और प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में है, विकास होना तय है।
विज्ञापन

बोले देश में आज भी हमारी सेना वही है, लेकिन मनमोहन सिंह की बजाय नरेंद्र मोदी के शासन में सैनिकों का मनोबल बढ़ा हुआ है, वह दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहें हैं। दावा किया कि आज प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। यह सब मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमता की देन है। बोले मोदी ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने का काम किया है। इसलिए जरूरी है कि देश हित के लिए योगी और मोदी की जोड़ी सलामत रहें। सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि, संयोग से हमें और यशवंत सिंह को प्रदेश सरकार में एक साथ मंत्री रहने का अवसर मिला था। यशवंत सिंह के निर्वाचित होने से पूरे पूर्वांचल को बल मिला है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि यशवंत सिंह के पार्टी में आने से जिले में भाजपा को काफी मजबूती मिली है। इन्होंने जिस प्रकार से योगी के लिए अपनी सीट छोड़ी यह इनके समर्पण भाव को दर्शाता है। कार्यक्रम में हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, हरिहर प्रसाद गुप्त, अमरनाथ दुबे, संतोष सिंह, कंवल गिरी, आनंद प्रताप सिंह, यादवेंद्र सिंह,संजय पांडेय, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह, आलोक जायसवाल, मनोज राय, संजीव जायसवाल, विजय राजभर, राकेश सिंह, संजय मौर्य, दिव्येन्दु राय, नीरज राही, राजीव जौहरी,धर्मेन्द्र राय समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed